नन्हे कदम, बड़े सपने…सैदपुर स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां, बीएसए रोशनी सिंह ने की प्रशंसा

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। प्राइमरी स्कूल सैदपुर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रोशनी सिंह सहित उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया।

नन्हे कलाकारों की प्रस्तुति पर बजी तालियां

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी, अतिथि और अभिभावक उनकी प्रतिभा की प्रशंसा करते नजर आए।

बीएसए ने बच्चों को बांटे फल

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रोशनी सिंह ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अपने हाथों से फल वितरित किए। बीएसए से फल पाकर स्कूली बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।

कड़ी मेहनत का मिला मंच पर परिणाम

विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति सिंह ने बताया कि बच्चों ने पिछले कई दिनों से कार्यक्रम की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत की थी। मंच पर उनकी प्रस्तुति देखकर अधिकारी, अतिथि और अभिभावक सभी प्रभावित हुए।

शिक्षकों और बच्चों की हुई सराहना

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रोशनी सिंह ने विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रोशनी सिंह, एआरपी सोमेश वर्मा, कपिल गुप्ता, देशराज मौर्य, अमित वर्मा तथा ग्राम प्रधान शिवम मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इशांत, अंश, मिष्ठी, श्रद्धा, अनन्या, पूर्वी और आदर्श समेत कई बच्चों ने प्रतिभाग किया।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *