पीलीभीत मे रोहन के शतक से एलएचएसएफ क्रिकेट क्लब ने 9 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। एलएचएसएफ क्रिकेट ग्राउंड पर एलएचएसएफ क्रिकेट क्लब और एन.एम.सी. क्रिकेट क्लब, बरेली के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में एलएचएसएफ क्रिकेट क्लब के कप्तान मनोज कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी में एनएमसी क्लब ने बनाए 203 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एन.एम.सी. क्रिकेट क्लब, बरेली की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। टीम की ओर से शादाब ने 51 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली, जबकि नाजिम खान ने 46 गेंदों पर 42 रन बनाए। विवेक ने भी 21 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया।
एलएचएसएफ की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि मुनाकिव, राजेश सोनू और अभिषेक ने 1-1 विकेट लिया।

रोहन के शतक से एलएचएसएफ की शानदार जीत

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएचएसएफ क्रिकेट क्लब की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मैच को एकतरफा बना दिया। रोहन ने 89 गेंदों में 121 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनके साथ कुशाग्र सक्सेना ने 52 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए और मो. हनीफ ने 6 गेंदों में नाबाद 9 रन का योगदान दिया।
एलएचएसएफ की टीम ने 24.2 ओवर में ही 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल करते हुए 9 विकेट से आसान जीत दर्ज कर ली।

एनएमसी की ओर से शादाब को मिला एक विकेट

गेंदबाजी में एन.एम.सी. क्रिकेट क्लब, बरेली की ओर से शादाब ने 1 विकेट लिया, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।

 

 


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *