छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों से सजा स्कूल का वार्षिकोत्सव… बीएसए रोशनी सिंह ने किया वार्षिकोत्सव का शुभारंभ, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। अमरिया ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल भगा मोहम्मदगंज में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी उपस्थित अभिभावकों और ग्रामीणों ने खूब सराहना की। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा कार्यक्रम यादगार बन गया।

शिक्षा से हासिल किए जा सकते हैं सभी लक्ष्य : बीएसए

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर साफ लगता है कि शिक्षकों ने उन्हें तैयार करने में कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसा सशक्त हथियार है, जिसके माध्यम से जीवन में हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

इस अवसर पर बीएसए रोशनी सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कार्यक्रम के दौरान बीएसए ने विद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया। स्कूल में विकसित फल, सब्जी और पुष्प वाटिका को देखकर उन्होंने शिक्षक स्टाफ की सराहना की और विद्यालय की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी उमेंद्र दत्त त्रिपाठी, जिला समन्वयक राकेश पटेल, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, प्रधानाध्यापक खेमपाल सिंह, प्रवीण कुमार शुक्ला, सरोज जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रेम सागर, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रेम शंकर, हरीश कुमार, ज्ञान सिंह, मनाज बी सहित सैकड़ों अभिभावक मौजूद रहे।

 


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *