पीलीभीत। जनपद के थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी अनोखेलाल पुत्र बोकेबाल ने थाना न्यूरिया पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र अंश मौर्य (उम्र लगभग 16 वर्ष), जो सेंट एलायसियस स्कूल का छात्र है, दिनांक 21 मार्च 2026 को करीब 12:00 बजे घर से जिला अस्पताल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने की बात कहकर निकला था।
परंतु देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। काफी खोजबीन के बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
बेटे के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है और परिजन बेहद परेशान हैं। पीड़ित पिता ने थाना न्यूरिया में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से पुत्र को जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है।
यदि किसी गणमान्य व्यक्ति क़ो इस छात्र का पता चले तो सम्पर्क नम्बर पर अवगत कराये।
📞 9286636219
📞 9557607697

