पीलीभीत मेडिकल कॉलेज – रोज औसतन 15-20 डिलीवरी… प्रसूताओं की बढ़ी भीड़ सुरक्षित मातृत्व की नई पहचान ! 1500 नॉर्मल, 3600 ऑपरेशन डिलीवरी

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत।स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत में स्वास्थ्य सुविधाओं के लगातार विस्तार का सकारात्मक प्रभाव अब साफ तौर पर नजर आने लगा है। बेहतर चिकित्सा सेवाओं और निःशुल्क उपचार की व्यवस्था के चलते प्रसूताओं की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। अस्पताल में रोजाना औसतन 15 से 20 प्रसूताओं की सामान्य प्रसव और ऑपरेशन के माध्यम से डिलीवरी कराई जा रही है।

बेहतर सुविधाओं से बढ़ा भरोसा

मेडिकल कॉलेज में आधुनिक उपकरणों, अनुभवी डॉक्टरों और समुचित देखभाल के कारण मरीजों का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। यही कारण है कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं यहां सुरक्षित प्रसव के लिए पहुंच रही हैं।

रिकॉर्ड डिलीवरी से बनी नई पहचान

पिछले वर्ष मेडिकल कॉलेज ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए करीब 1500 सामान्य प्रसव और 3600 ऑपरेशन के माध्यम से डिलीवरी कर एक नई पहचान बनाई है। यह आंकड़े अस्पताल की बढ़ती क्षमता और सेवाओं की गुणवत्ता को दर्शाते हैं। इस वर्ष प्रसुताओं की भारी संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

रोजाना औसतन 15-20 डिलीवरी, सभी को मिल रहा निःशुल्क उपचार-डॉ रूपल खरे

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रूपल खरे ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 15 से 20 प्रसूताओं की डिलीवरी कराई जा रही है, जिसमें सामान्य और ऑपरेशन दोनों शामिल हैं। सभी महिलाओं को निःशुल्क इलाज और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सुविधाओं में निरंतर विस्तार- डॉ संगीता अनेजा

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ संगीता अनेजा ने बताया कि संस्थान में लगातार नई सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं, जिससे मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रसूताओं को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं यहां आ रही हैं।विगत वर्ष 15 00 नॉर्मल और 3600 ऑपरेशन के माध्यम से प्रसुताओं की निःशुल्क डिलीवरी कराई गई।

 


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *