पीलीभीत में एएनएम एरियर भुगतान पर उठे सवाल, 30% को मिला पैसा, बाकी इंतजार में, ग्रुप पर हो रही तरह तरह की चर्चा 

Share Also

 रिंटू वर्मा…

पीलीभीत।जनपद में एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) के एरियर भुगतान को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि केवल लगभग 30 प्रतिशत एएनएम के खाते में ही एरियर की राशि भेजी गई है, जबकि बाकी कर्मचारियों को अब तक भुगतान नहीं मिला है।इस एरियर भुगतान क़ो लेकर एएनएम ग्रुप पर तरह तरह चर्चाये देखने क़ो मिली।

सूत्रों के अनुसार, जिन एएनएम ने एरियर भुगतान के लिए कथित रूप से सुविधा शुल्क दिया, उन्हीं का भुगतान पहले कर दिया गया, जबकि अन्य का एरियर लंबित है। इसको लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि पीलीभीत जनपद में 100 से अधिक एएनएम का वेतन ग्रेड 2400 से बढ़ाकर 2800 किया गया था। इन सभी को नियुक्ति तिथि से अब तक का एरियर मिलना था, लेकिन विभाग ने केवल कुछ कर्मचारियों का ही भुगतान किया और बाकी का एरियर आधार से संबंधित प्रक्रिया में अटका हुआ बताया जा रहा है।

जिन एएनएम को अब तक एरियर नहीं मिला है, उनमें मायूसी देखी जा रही है। वहीं, सूत्रों का यह भी दावा है कि न्यूरिया क्षेत्र की एक एएनएम ने अहम भूमिका निभाते हुए लगभग 30 प्रतिशत कर्मचारियों का भुगतान करवाने में सफलता हासिल की है।

इस मामले में जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि शेष एएनएम के एरियर भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही सभी के खाते में राशि भेज दी जाएगी।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *