पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में नवजात की मौत से हड़कंप, परिजनों का हंगामाग… गलत टीका लगाने का आरोप, जांच में जुटा अस्पताल प्रशासन

Share Also

पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में एक नवजात बच्चे की मौत के बाद सोमवार को हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

पीलीभीत के देश नगर निवासी मुस्कान पत्नी फरहाद ने दो दिन पूर्व बच्चे को जन्म दिया था। परिजनों का आरोप है कि महिला अस्पताल के कमरा नंबर 19 में तैनात स्टाफ नर्स ने मोबाइल पर बात करते हुए नवजात को टीका लगाया। इसके बाद बच्चे को उसकी दादी नीचे ले गईं, जहां कुछ ही देर में बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि नर्स की लापरवाही के कारण गलत टीका लगाने से नवजात की जान चली गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल नवजात की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *