पीलीभीत मे स्कूल चलो अभियान में बच्चों को मिली नई किताबें… जिला विकास अधिकारी ने बढ़ाया उत्साह

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। जनपद के मरौरी विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय सैदपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने विद्यालय पहुंचकर स्कूली बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कक्षा एक के सभी बच्चों को अपने हाथों से किताबें प्रदान कीं। विद्यालय में कुल 78 बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं। नव नामांकित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
जिला विकास अधिकारी ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक प्रीति सिंह, मंजरी सक्सेना, अनीता वर्मा, त्रिलोकीनाथ सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *