पीलीभीत के डीएम क़ो CUG नंबर पर कॉल कर दी धमकी… पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Share Also

पीलीभीत।उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के डीएम के सीयूजी नंबर पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल 7 अप्रैल  को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के आशुलिपिक नरेश वर्मा ने पूरनपुर पुलिस क़ो लिखित तहरीर दी जिसमे अवगत कराया गया कि 6 अप्रैल को शाम करीब 5:35 बजे कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बर्ड फ्लू की रोकथाम को लेकर टास्क फोर्स की बैठक चल रही थी। इसी दौरान जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया।

जिलाधिकारी बैठक में व्यस्त होने के कारण उनका फोन आशुलिपिक के पास था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम बलजिंदर सिंह बताया और बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने कॉल की रिकॉर्डिंग कर उसे वायरल भी कर दिया।

पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पूरनपुर में  बलजिंदर सिंह पुत्र चंचल सिंह, निवासी ग्राम मुझा कला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बलजिंदर सिंह  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को किसान यूनियन अन्नदाता गुट का प्रदेश सचिव बताता है।

इस पूरे प्रकरण क़ो लेकर पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *