पीलीभीत मे 25 से 27 अप्रैल तक दो पालियों में होगी होमगार्ड परीक्षा

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत।उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स लिखित एनरोलमेंट-2025 परीक्षा को सकुशल और निर्विघ्न संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने शुक्रवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

छह परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अधिकारियों ने ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, उपाधि महाविद्यालय तथा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर परीक्षा कक्षों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

25 से 27 अप्रैल तक होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स लिखित एनरोलमेंट-2025 परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। जनपद में कुल छह परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर विद्युत व्यवस्था, पेयजल, पंखे, शौचालय, सीसीटीवी कैमरों समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच की। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

कमियां दूर करने के निर्देश

अधिकारियों ने संबंधित विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि जहां भी कोई कमी हो, उसे समय रहते दुरुस्त कराया जाए, ताकि परीक्षा बेहतर और शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा सके।

अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *