तालियों की गड़गड़ाहट और मासूमों का आह्वान….पीलीभीत में धरती बचाने की अनोखी पहल

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। पृथ्वी दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा के बच्चों ने मुख्य मार्ग चौराहे पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुति ने वहां मौजूद ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों का ध्यान आकर्षित किया।

पेड़ लगाने और जल बचाने का दिया संदेश

नाटक के माध्यम से बच्चों ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल संरक्षण करने और प्रदूषण रोकने की अपील की। छात्रों ने बताया कि पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

ग्रामीणों ने सराहा बच्चों का प्रयास

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बच्चों की प्रस्तुति देखी और तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उपस्थित लोगों ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

भविष्य की पीढ़ी के लिए चेतावनी


बच्चों ने संदेश दिया कि यदि आज से पृथ्वी संरक्षण के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को जल संकट, प्रदूषण और पर्यावरणीय समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

विद्यालय परिवार रहा मौजूद

इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक अजय कुमार, अरुण कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार, कुमारी विनीता, आशा, मीनाक्षी, वंदना, रविंद्र कुमार, गौरव गुप्ता, मनीष कुमार, प्रगति जायसवाल तथा जितेंद्र सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *