पीलीभीत मे 7 से 21 मई तक शुरू होगी स्वा गरणा। क्या है स्वा गरणा भरने का तरीका जाने?…

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत । उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना (सेल्फ इन्यूमरेशन) की प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक संचालित की जाएगी। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस अवधि में स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर जनगणना कार्य में सहयोग करें।

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार स्व-गणना की प्रक्रिया बेहद सरल रखी गई है। इसके लिए नागरिकों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट [https://se.census.gov.in](https://se.census.gov.in) पर जाकर उत्तर प्रदेश का चयन कर कैप्चा भरना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया के नाम और मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा, जिस पर प्राप्त ओटीपी को सत्यापित करना अनिवार्य होगा।

(स्वा गरणा भरे जाने का तरीका )

पंजीकरण के बाद नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी या अन्य उपलब्ध भाषाओं में से किसी एक भाषा का चयन कर सकते हैं। अगले चरण में राज्य, जिला, शहर या गांव, मकान नंबर सहित पता संबंधी विवरण भरना होगा तथा मैप पर अपने घर का लोकेशन मार्क करना होगा।

इसके उपरांत घर और परिवार से संबंधित विस्तृत जानकारी भरनी होगी, जिसमें लगभग 33 प्रश्न शामिल होंगे। इन प्रश्नों में मकान की स्थिति, बिजली-पानी की उपलब्धता, शौचालय, परिवार के सदस्यों की जानकारी तथा टीवी, मोबाइल, इंटरनेट जैसी सुविधाओं से जुड़े विवरण शामिल हैं।

सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा। सफलतापूर्वक सबमिट करने पर आवेदक को एक सेल्फ इन्यूमरेशन आईडी (SE ID) प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। बाद में जब जनगणना अधिकारी या प्रगणक सत्यापन के लिए घर आएंगे, तो केवल यही आईडी दिखानी होगी और पुनः जानकारी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए प्रगणकों एवं जनगणना कार्मिकों का सम्मान करें और उन्हें पूरा सहयोग प्रदान करें।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *