शोले स्टाइल ड्रामा: प्रेमी से शादी की जिद में पानी की टंकी पर चढ़ी प्रेमिका, पुलिस के छूटे पसीने

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। फ़िल्म शोले के मशहूर टंकी वाले सीन की तरह माधोटांडा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती प्रेमी से शादी की जिद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती को टंकी पर चढ़ा देख गांव में भारी भीड़ जमा हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मामला माधोटांडा थाना क्षेत्र के बनखेड़ा गांव का है। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर अचानक गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गई और वहीं से हंगामा करने लगी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक पुलिस और ग्रामीण युवती को समझाने में जुटे रहे।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे थाने लाया गया, जहां महिला हेल्प डेस्क की टीम युवती से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

माधोटांडा इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि युवती की उम्र 17 वर्ष से अधिक है। प्रेम प्रसंग के चलते वह टंकी पर चढ़ गई थी। फिलहाल युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *