पीएम की अपील का असर: पीलीभीत में अफसर बस से तहसील समाधान दिवस के लिए एक साथ निकले

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। देश के प्रधानमंत्री की अपील के बाद जनपद में ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर पहल तेज हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को गांधी सभागार से अमरिया तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस के लिए एक बस रवाना की गई, जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी एक साथ बस में बैठकर पहुंचे।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अपील का असर भी अधिकारियों पर दिखाई दे रहा है। पिछले दो दिनों से कई अधिकारी अपने कार्यालय पैदल पहुंच रहे हैं, जबकि कुछ अधिकारी साइकिल के माध्यम से कार्यालय आकर लोगों को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।

प्रशासन की इस पहल को आमजन द्वारा भी सराहा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सामूहिक रूप से बस से यात्रा करने और वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने से न केवल डीजल और पेट्रोल की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *