पीलीभीत के पंचायत निरीक्षक संजय प्रकाश का चित्रकूट तबादला, जनप्रतिनिधि की शिकायत का असर…

Share Also

रिंटू वर्मा..

पीलीभीत। पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश ने जिला पंचायत राज अधिकारी  कार्यालय, पीलीभीत में तैनात सुर्खियों में रहे पंचायत निरीक्षक संजय प्रकाश का स्थानांतरण चित्रकूट जनपद कर दिया है। लंबे समय से उनके कार्यकाल और स्थापना को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय स्तर पर शिकायतें की जा रही थीं।

सूत्रों के अनुसार विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने संजय प्रकाश की कार्यशैली और कार्यालय में उनकी भूमिका को लेकर शासन तथा उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतों के आधार पर विभागीय स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया गया, जिसके बाद उनका स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया।

संजय प्रकाश जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में लंबे समय से पंचायत निरीक्षक पद पर तैनात थे और विभागीय गतिविधियों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते थे। उनके तबादले को जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का प्रत्यक्ष परिणाम माना जा रहा है।

स्थानांतरण की खबर सामने आते ही विभागीय गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं, पंचायती राज विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार संजय प्रकाश को चित्रकूट जनपद में नई तैनाती दी गई है। अब उनके स्थान पर किस अधिकारी अथवा कर्मचारी की तैनाती होगी, इसको लेकर भी विभागीय कर्मचारियों में उत्सुकता बनी हुई है।

 


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *