चयनित राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दिव्या भारती को बीएसए रोशनी सिंह ने किया सम्मानित

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत के विकास क्षेत्र मरौरी के गांव दियूरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा दिव्या भारती का चयन इंडियन नेशनल सब जूनियर वूमेन हॉकी चैंपियनशिप के लिए होने पर बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया।बीएसए ने दिव्या को बुके, स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार देकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव की बेटी ने बेसिक शिक्षा विभाग के साथ पूरे पीलीभीत का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने ट्रैक सूट भेंट किया। कार्यक्रम में हॉकी एवं ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों सहित जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार और जिला समन्वयक राकेश पटेल भी मौजूद रहे।दिव्या 24 जुलाई को ग्वालियर के लिए रवाना होंगी, जहां 26 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित होने वाली सब जूनियर इंडियन नेशनल वूमेन हॉकी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।कार्यक्रम के दौरान दियूरी विद्यालय में खेल मैदान की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर बीएसए रोशनी सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को गांव में उपलब्ध विभागीय भूमि पर खेल मैदान विकसित करने का प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी को भेजने के निर्देश दिए।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *