स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पीलीभीत को मिले नए प्राचार्य, प्रो. डॉ. अमित कुमार ने संभाला कार्यभार

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, पीलीभीत में शुक्रवार पूर्वाह्न नए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अमित कुमार ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर रहे डॉ. अमित कुमार ने पदभार संभालने के बाद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों और विभागाध्यक्षों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में संस्थान की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ भविष्य की प्राथमिकताओं एवं विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।

नवनियुक्त प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अमित कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को और मजबूत बनाना, मरीजों को उत्कृष्ट एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, अनुसंधान और अकादमिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना तथा संस्थान में अनुशासन, पारदर्शिता और टीमवर्क की संस्कृति को बढ़ावा देना होगी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारियों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने नए प्राचार्य का स्वागत करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं तथा संस्थान के समग्र विकास में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *