पीलीभीत में वाहन चेकिंग के दौरान थप्पड़ मारने का आरोप, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम।

Share Also

पीलीभीत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मार्ग जाम कर दिया दरअसल वाहन चेकिंग के दौरान सीओ यातायात विधि भूषण मौर्य पर एबीवीपी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए  एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नौगवां चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाली और सुनगढ़ी थानों की पुलिस के साथ सीओ सदर नताशा गोयल मौके पर पहुंचीं। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बनी।

जाम से एक घंटे तक यातायात रहा बाधित

करीब एक घंटे तक जाम रहने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को समझाया, जिसके बाद जाम खुलवाया गया और यातायात दोबारा बहाल हुआ।

कार्यकर्ता ने लगाया थप्पड़ मारने और अभद्रता का आरोप

एबीवीपी के एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि वह बाइक से चौराहे से गुजर रहा था, तभी वाहन चेकिंग के दौरान सीओ यातायात विधि भूषण मौर्य ने उसे रुकने का इशारा किया। आरोप है कि वह रुक ही रहा था कि सीओ ने अभद्रता करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया। विरोध करने के बाद उसने इसकी जानकारी संगठन के पदाधिकारियों को दी।

नारेबाजी, जाम और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रित

कार्यकर्ताओ द्वारा जाम लगाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और चौराहे पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सीओ यातायात मौके से चले गए थे, जबकि कुछ ही देर में चौराहे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हालात बढ़ते देख सीओ सदर नताशा गोयल, कोतवाल सत्येंद्र कुमार और सुनगढ़ी इंस्पेक्टर नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया।

कार्रवाई की मांग का ज्ञापन सौंपा

पुलिस के समझाने के बाद कार्यकर्ताओं ने जाम हटाया, लेकिन अधिकारियों को ज्ञापन देकर संबंधित पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच किए जाने का आश्वासन दिया है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *