पीलीभीत की नवागत बीएसए रोशनी सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद डीएम से की शिष्टाचार भेंट।

Share Also

पीलीभीत। नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने शनिवार को औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद वह कलेक्ट्रेट पहुँची, जहाँ उन्होंने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की। डीएम ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं और शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।


पूर्व में डायट फरीदपुर में निभाई जिम्मेदारी

रोशनी सिंह इससे पहले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) फरीदपुर में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थीं। तीन दिन पूर्व शासन स्तर से उनकी तैनाती पीलीभीत में खाली चल रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर की गई थी।


कार्यवाहक बीएसए से लिया चार्ज

शनिवार को उन्होंने कार्यवाहक बीएसए दरवेश कुमार से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के साथ ही जिले के शिक्षा विभाग में उनके सक्रिय और परिणाममुखी कार्यशैली की चर्चा शुरू हो गई है।


बेसिक शिक्षा में बदलावों की उम्मीद

शिक्षा विभाग से जुड़े जानकारों का मानना है कि नई बीएसए के आने से जिले की बेसिक शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। विद्यालयों की गुणवत्ता सुधार, विभागीय अनुशासन और शिक्षण व्यवस्था को लेकर उनसे ठोस कदम उठाए जाने की अपेक्षाएँ बढ़ गई हैं।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *