पीलीभीत टाइगर रिजर्व – मार्ग पर बाघिन संग दो शावक, सैलानियों ने देखा जंगल का अनोखा नजारा।

Share Also

 

पीलीभीत “जंगल की सड़क पर बाघिन और उसके दो शावकों का परिवारिक टहलना—पीटीआर में सैलानियों के लिए अविस्मरणीय पल।”

रिंटू वर्मा

पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सामने आया एक दिलकश वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाघिन अपने दो नन्हे शावकों के साथ जंगल मार्ग पर आराम से टहलती नजर आती है। ठीक उसी समय सफारी वाहन से गुजर रहे सैलानियों ने इस सुनहरे क्षण को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।वीडियो के वायरल होते ही देश–विदेश के प्रकृति प्रेमी इसे खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार शेयर कर रहे हैं।


पर्यटन सत्र में बाघों की बढ़ती गतिविधियाँ बनी आकर्षण का केंद्र

पीटीआर में पर्यटन सत्र 1 नवंबर से शुरू हो चुका है। इसके साथ ही सफारी पर आने वाले पर्यटकों को बाघों के दीदार पहले से अधिक हो रहे हैं। बाघिन और दो शावकों का यह दृश्य सैलानियों के लिए किसी सपने जैसा अनुभव रहा, जिसने जंगल सफारी में रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया है।


वन विभाग ने की पुष्टि—पीटीआर का ही है वायरल वीडियो

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह पीटीआर का ही है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में बाघों की गतिविधियां काफी सक्रिय हैं और आए दिन सैलानियों को बाघों की झलक देखने को मिल रही है।पीटीआर की यही खासियत पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा कारण बनी हुई है।


विदेशी सैलानियों की बढ़ी आमद, रिकॉर्ड बनने की उम्मीद

सिर्फ एक माह में ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व में विदेशी सैलानियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 72 विदेशी सैलानी पीटीआर का सफर कर चुके हैं, जो पिछले सत्रों की तुलना में काफी अधिक है।
स्थिति को देखते हुए यह माना जा रहा है कि पर्यटन सत्र 2025-26 विदेशी आगमन के नए कीर्तिमान की ओर बढ़ रहा है।



Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *