भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त कार्रवाई: नेपाली युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार।

Share Also

हजारा, पीलीभीत। भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पीलीभीत पुलिस और 49वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक नेपाली युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देश पर चल रहे विशेष सघन चेकिंग अभियान का हिस्सा थी।


संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर की गई त्वरित घेराबंदी

थाना हजारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीमा क्षेत्र में एक नेपाली युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी शरद यादव की अगुवाई में हजारा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिलर संख्या 783/1 के पास घेराबंदी की। टीम ने युवक को भारतीय क्षेत्र में ग्राम टाटरगंज के निकट संदिग्ध चहलकदमी करते हुए दबोच लिया।


6.99 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 6.99 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान ललितराम पाण्डेय (25 वर्ष), पुत्र मदन राज पाण्डेय, निवासी बेलाड़ांडी वार्ड संख्या-2, थाना बेलाड़ांडी, जनपद कंचनपुर (नेपाल) के रूप में बताई। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना हजारा में मुकदमा संख्या 112/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा: थाना प्रभारी

थाना हजारा प्रभारी निरीक्षक शरद यादव ने कहा कि नशा तस्करी जैसे जघन्य अपराधों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा। संयुक्त कार्रवाई में हजारा पुलिस टीम से उप निरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल गौरव कुमार तथा एसएसबी की ओर से सहायक कमांडेंट जोगेंदर सिंह, एएसआई हरीश कुमार गौड़, हेड कांस्टेबल कोठाले सतीश पराजी, कांस्टेबल गुंजन कुमार और कांस्टेबल मोहम्मद अख्तर शामिल रहे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *