पीलीभीत में 41वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारम्भ।

Share Also

(रिंटू वर्मा)

पीलीभीत। जनपद में आयोजित दो दिवसीय 41वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़कर रैली का शुभारंभ किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम की शुरुआत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई।

खेल प्रतिभाओं को निखारने पर जोर

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों में खेल प्रतिभाएं छिपी होती हैं, जिन्हें निखारने की आवश्यकता है। स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों से स्पष्ट है कि वे नियमित अभ्यास करते हैं। शासन द्वारा खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है और अब खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के प्रत्येक विद्यालय में फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा, स्मार्ट क्लास तैयार होंगी तथा वाई-फाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने कहा कि खेलों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ अनुशासन विकसित होता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

  • प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग) 100 मीटर: मरौरी के अनुज प्रथम, पूरनपुर के रितेश द्वितीय, बरखेड़ा के मोहित तृतीय।
  • प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग) 50 मीटर: बरखेड़ा के अनुज प्रथम, पूरनपुर के रितेश द्वितीय, ललौरीखेड़ा के अजय तृतीय।
  • प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग) 100 मीटर: बिलसंडा की नीतू प्रथम, मरौरी की सोनाक्षी द्वितीय, ललौरीखेड़ा की तमन्ना तृतीय।
  • प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग) 400 मीटर: पूरनपुर की शिल्पी प्रथम, ललौरीखेड़ा की तमन्ना द्वितीय, मरौरी की राधिका तृतीय।
  • उच्च प्राथमिक (बालक वर्ग) 100 मीटर: बीसलपुर के मुकेश प्रथम, मरौरी के विकास द्वितीय, पूरनपुर के उमेश तृतीय।
  • उच्च प्राथमिक (बालक वर्ग) 400 मीटर: बरखेड़ा के पुष्पेंद्र प्रथम, मरौरी के विकास द्वितीय, पूरनपुर के हिमांशु तृतीय।
  • उच्च प्राथमिक (बालक वर्ग) 200 मीटर: बरखेड़ा के पुष्पेंद्र प्रथम, पूरनपुर के हिमांशु द्वितीय, अमरिया के अर्जुन तृतीय।
  • जूनियर स्तर (बालिका वर्ग) 100 मीटर: ललौरीखेड़ा की अलशिफा प्रथम, बरखेड़ा की गीता द्वितीय, मरौरी की दिव्या तृतीय।
  • जूनियर स्तर (बालिका वर्ग) 400 मीटर: मरौरी की पायल प्रथम, पूरनपुर की रूबी द्वितीय, बिलसंडा की अनुराधा तृतीय।
  • जूनियर स्तर (बालिका वर्ग) 200 मीटर: ललौरीखेड़ा की अलशिफा प्रथम, बरखेड़ा की गीता द्वितीय, सोनम वर्मा तृतीय।

विजेताओं का सम्मान

100 मीटर जूनियर स्तर के बालक एवं बालिका वर्ग के विजेताओं को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

आयोजन में सहभागिता

निर्णायक मंडल में खेल अनुदेशक आदित्य गंगवार, प्रखर मिश्रा, सुरेंद्र गंगवार, नरेंद्र मौर्य सहित अन्य अनुदेशक एवं व्यायाम शिक्षक शामिल रहे। कार्यक्रम में जिले भर के खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, विभिन्न शिक्षक संघों के पदाधिकारी, खेल अनुदेशक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *