माघ मेला के लिए कासगंज–झूसी विशेष रेलगाड़ी का संचालन

Share Also

 

पीलीभीत। प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 00501 कासगंज–झूसी माघ मेला विशेष रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 28, 29 एवं 30 दिसंबर 2025 को निर्धारित समय सारणी के अनुसार संचालित की जाएगी।

समय सारिणी

00501 कासगंज–झूसी विशेष गाड़ी कासगंज से अपराह्न 3.00 बजे रवाना होकर बदायूं 3.50 बजे, बरेली सिटी 5.00 बजे, इज्जतनगर 5.30 बजे, भोजीपुरा 6.10 बजे, पीलीभीत 7.00 बजे, पूरनपुर 7.40 बजे, मैलानी 8.45 बजे, लखीमपुर 9.27 बजे, सीतापुर 10.20 बजे, बुढ़वल 11.55 बजे, गोण्डा 1.05 बजे, बस्ती 2.20 बजे, गोरखपुर 4.10 बजे, देवरिया 5.05 बजे, भटनी 5.30 बजे, बेल्थरा रोड 6.05 बजे, मऊ 6.50 बजे, औड़ीहार 7.55 बजे, वाराणसी सिटी 8.55 बजे, वाराणसी जंक्शन 9.15 बजे, बनारस 9.35 बजे, माधोसिंह 10.20 बजे तथा ज्ञानपुर रोड 10.40 बजे होते हुए झूसी 11.30 बजे पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के कुल 14 कोच तथा 2 एसएलआर कोच सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन के सभी कोच अनारक्षित रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु माघ मेला यात्रा का लाभ उठा सकें।यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर संजीव शर्मा द्वारा दी गई।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *