पीलीभीत में चार पहिया वाहन शारदा नदी में जा घुसा ,गाड़ी में बैठे चारो सवारी सुरक्षित, रात्रि के समय हुआ हादसा

Share Also

 

पीलीभीत। उत्तरप्रदेश के पीलीभीत क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक चार पहिया वाहन चार सवारियो के साथ शारदा नदी में जा घुसी, वाहन नदी में आधी डूब चुकी थी, एक होने वाला बड़ा हादसा टल गया। दरअसल पूरनपुर तहसील क्षेत्र के धनाराघाट मार्ग पर बीती रात करीब 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चार पहिया वाहन दोनों पुलों के बीच शारदा नदी में जा गिरा। वाहन मेंगाँधी नगर के आदित्य वर्मा, आनंद राघवत सिंह, अभिषेक राघवत और अर्जुन गुप्ता सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रात्रि में ही रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी चारों सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बताया जा रहा है कि घना कोहरा होने के कारण वाहन चालक मार्ग भटक गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। कार सवार पूरनपुर की ओर से सितारगंज से आ रहे थे और गांधी नगर जा रहे थे। इधर वाहन शारदा नदी में आधा डूब चुका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को नदी से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।यह हादसा किस वजह से हुआ है सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *