पीलीभीत: महिला शिक्षक संघ की कमान फिर डॉ. अनीता तिवारी को, चौथी बार बनीं जिलाध्यक्ष

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने जनपद में संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक बार फिर डॉ. अनीता तिवारी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. तिवारी इससे पूर्व भी तीन बार जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के पद पर रहते हुए महिला शिक्षकों का नेतृत्व कर चुकी हैं।

डॉ. अनीता तिवारी अपने कार्यकाल में महिला शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार के समक्ष उठाती रही हैं। उनके पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन में उत्साह का माहौल है। जनपद में यह संगठन महिला शिक्षकों के हितों के लिए समर्पित एक प्रमुख मंच के रूप में सक्रिय रहा है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुलोचना मौर्य एवं जनपद की सभी महिला शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूर्व की भांति इस बार भी पूरी निष्ठा के साथ शिक्षिकाओं की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुलोचना मौर्य के इस निर्णय से महिला शिक्षकों में खुशी की लहर है। संघ की महामंत्री डॉ. आराधना कश्यप ने बताया कि शीघ्र ही संगठन की बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकारिणी द्वारा बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है—
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: विभा मिश्रा
उपाध्यक्ष: माहेनूर, सुनीता कार्की, सरोज जायसवाल, रश्मि तिवारी
मंत्री: डॉ. जयकिरण
वरिष्ठ संगठन मंत्री: प्राज्ञी अग्रवाल
संगठन मंत्री: भारती संतवानी, रेनू गुप्ता, ताहिरा फरहत, वंदना द्विवेदी
संयुक्त मंत्री: अंशु, अर्शी नाज, सुरभि भारद्वाज
सह संगठन मंत्री: नीलिमा शुक्ला, मीनाक्षी चौधरी
कोषाध्यक्ष: कल्पना मिश्रा
मीडिया प्रभारी: डॉ. श्रुतिकीर्ति यादव, निशात कौसर।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *