पीलीभीत में कल 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन, भारी संख्या में पहुंचने की अपील

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद पीलीभीत में आगामी 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक दीवानी न्यायालय परिसर पीलीभीत, ग्राम न्यायालय पूरनपुर तथा बाह्य न्यायालय बीसलपुर में किया जाएगा।

 

जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पीलीभीत के निर्देशन में आयोजित इस लोक अदालत के संबंध में अपर सिविल जज (सीडी) एवं पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अरूण कान्ति यशोदास ने जनसामान्य से अपील की है कि वे अपने वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराकर इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिएप्रचार-प्रसार वाहन 4 मई से 8 मई तक जनपद की सभी तहसीलों में भ्रमण कर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा। वाहन पर तैनात पराविधिक स्वयंसेवक पंकज माथुर एवं महेन्द्र पाल आमजन को लोक अदालत के लाभों की जानकारी देंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी वादकारियों से अपील की है कि वे अपने मामलों का शीघ्र, सरल एवं सुलहपूर्ण निस्तारण कराने के लिए 9 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अवश्य भाग लें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अरूण कान्ति यशोदास ने बताया कि कल यानी 9 में को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी विवाद संबंधित मामलों सहित चलन बैंक बीमा पारिवारिक विवाद जैसे वादों के निस्तारण किए जाएंगे


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *