डीएम साहब एक मोबाइल फ़ोन दिलवा दीजिए” पीलीभीत डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की दरियादिली ने छू लिया दिल, दिव्यांग की छोटी इच्छा पल भर में हुई पूरी

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत में आयोजित ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम उस समय भावुक और यादगार बन गया, जब इंसानियत की एक मिसाल सबके सामने देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान मोहल्ला खकरा निवासी दिव्यांग संजीव सक्सेना ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से एक नई मोबाइल फोन की इच्छा जाहिर की।

(फोटो ज्ञानेंद्र सिंह डीएम पीलीभीत )

संजीव की यह छोटी-सी मांग सुनते ही डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए बिना देर किए तुरंत नया मोबाइल फोन मंगवाया और  उन्हें भेंट कर दिया।

मोबाइल मिलते ही संजीव सक्सेना की खुशी देखते ही बन रही थी उनके चेहरे की मुस्कान और आंखों की चमक ने हर किसी का दिल जीत लिया। वे खुशी से झूम उठे और डीएम का बार-बार धन्यवाद करते नजर आए।

इस भावुक पल के साक्षी बने लोगों ने भी डीएम के इस मानवीय और सराहनीय कदम की जमकर प्रशंसा की। यह घटना न सिर्फ एक व्यक्ति की मदद की कहानी है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि प्रशासन में संवेदनशीलता और मानवीयता आज भी जिंदा है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *