पीलीभीत में शिक्षा का उत्सव…374 निपुण विद्यालयों के शिक्षक सम्मानित, बेटी पढ़ाओ से गूंजा मंच, नव निर्माण दिवस पर छात्रों ने जीता दिल

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे “नव निर्माण दिवस” के अवसर पर शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूली छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” तथा शिक्षा के महत्व पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद प्रेक्षागृह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।

374 निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को मिला सम्मान

इस अवसर पर जिले के 374 निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में डीएम, सीडीओ, बीएसए के साथ ही ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार एवं मरौरी की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा शामिल रहीं।

ब्लॉकवार आंकड़ों के अनुसार—

  • अमरिया: 60 विद्यालय
  • बरखेड़ा: 37 विद्यालय
  • बिलसंडा: 25 विद्यालय
  • बीसलपुर: 25 विद्यालय
  • ललौरीखेड़ा: 47 विद्यालय
  • मरौरी: 47 विद्यालय
  • पूरनपुर: 133 विद्यालय
  • प्रशंसा पत्र मिलते ही शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

डीएम ने दिलाया संकल्प, शिक्षा सुधार पर दिया जोर

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सभी लोग संकल्प लें कि नए शैक्षिक सत्र में जिले के शत-प्रतिशत विद्यालय “निपुण” बनें। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों का परिवेश बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत करने का आह्वान किया।Ko

उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी विद्यालय फर्नीचर विहीन नहीं रहना चाहिए। यदि कहीं कोई समस्या है तो उसे तत्काल प्रशासन के संज्ञान में लाया जाए, जिसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

शिक्षा विभाग की योजनाओं पर जताया संतोष

ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार ने कहा कि पूर्व की सरकारों की तुलना में बेसिक शिक्षा विभाग में व्यापक सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि विभाग शासन की सभी योजनाओं में अग्रणी रहा है। डीबीटी, दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरण जैसी योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं।

कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में एआर कोऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए पवन कुमार सिंह, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य लोकेश गंगवार, उपाधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार, जिला समन्वयक राकेश पटेल, सचिन कुमार, जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार, पंकज गुप्ता सहित जिले भर के खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *