पीलीभीत में मिशन शक्ति 5.0 का आगाज़… पुलिस ने निकाली जागरूकता बाइक रैली, महिलाओं की सुरक्षा का दिया संदेश

Share Also

 रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत जनपद पीलीभीत में महिला सुरक्षा जागरूकता के लिए एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।

इस बाइक रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक पीलीभीत  सुकीर्ति माधव द्वारा पुलिस लाइन, पीलीभीत से हरी झंडी दिखाकर किया । रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर नकटादाना चौराहा, गौहनिया चौराहा, छतरी चौराहा होते हुए असम चौराहे तक निकाली गई।

रैली के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक महिला सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाया गया। इस दौरान “महिलाओं का सम्मान, देश का अभिमान” जैसे नारों के जरिए आमजन को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक  विक्रम दहिया, सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात सहित जनपद की समस्त शाखाओं में नियुक्त महिला उपनिरीक्षक, महिला मुख्य आरक्षी, महिला आरक्षी एवं पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों की प्रमुख सहभागिता रही।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *