बीएसए का सख्त रुख… बच्चों से काम कराने वालों पर होगी कार्रवाई, बच्चों से मिड डे मील बनबाये जाने क़ो लेकर जाँच के आदेश।

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल मीरापुर में बालिकाओं से मिड डे मील बनवाए जाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए बीएसए रोशनी सिंह ने तुरंत जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

उन्होंने मरौरी के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने स्पष्ट कहा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बीएसए रोशनी सिंह ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी भी परिषदीय स्कूल में इस तरह की लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित हेड मास्टर के खिलाफ विभागीय और दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि स्कूलों में मिड डे मील तैयार करने के लिए रसोइयों की नियुक्ति पहले से ही की गई है और भोजन बनाना उन्हीं की जिम्मेदारी है। बच्चों से इस तरह का काम करवाना पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है।

बीएसए ने निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं को केवल शिक्षा और विकास से जुड़े कार्यों तक ही सीमित रखा जाए। मिड डे मील या अन्य निजी कार्यों में उनकी भागीदारी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों के साथ अपने बच्चों जैसा व्यवहार करें और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर भविष्य के लिए तैयार करें, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *