रितेश बाजपेई…
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बड़ा निर्णय लेते हुए शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी तेजतर्रार नेता गुरविंदर सिंह गिल को कार्यवाहक नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
मंगलवार को सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने गुरविंदर सिंह गिल को मनोनयन पत्र सौंपकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान उन्होंने आशा जताई कि गुरविंदर सिंह संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएंगे।
लंबे समय से पार्टी में सक्रिय रहे गुरविंदर
गुरविंदर सिंह गिल लंबे समय से समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र नेता के रूप में की और पार्टी में जिला महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी कार्य कर चुके हैं। उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए पहले उन्हें शहर उपाध्यक्ष बनाया गया था।
कार्यशैली को देखते हुए मिली बड़ी जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष ने बताया कि गुरविंदर की सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी को उनसे संगठन विस्तार और मजबूती की उम्मीद है।
कार्यक्रम में कई पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, शहर विधानसभा अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

