पीलीभीत में रंगों की छटा… शिक्षकों की मेहनत बनी चर्चा का विषय, हर रंग में संदेश, हर डिजाइन में कमाल – रंगोली ने जीता दिल

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। पीलीभीत में आयोजित 9 दिवसीय सरकारी कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग एक बार फिर अपनी रचनात्मक प्रतिभा के चलते सुर्खियों में है। हर दिन बनाई जा रही मनमोहक रंगोलियां न केवल कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही हैं, बल्कि वहां पहुंचने वाले हर व्यक्ति को आकर्षित कर रही हैं।

हर आयोजन में शिक्षा विभाग की दमदार उपस्थिति

पीलीभीत जिला प्रशासन द्वारा आयोजित चाहे कोई राष्ट्रीय पर्व हो या सांस्कृतिक कार्यक्रम, बेसिक शिक्षा विभाग की भूमिका हमेशा अहम रहती है। विभाग के शिक्षक शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

गांधी स्टेडियम में सजा 9 दिवसीय भव्य आयोजन

पीलीभीत के गांधी स्टेडियम सभागार में 18 मार्च से उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें विभिन्न विभागों की सहभागिता देखने को मिल रही है, लेकिन शिक्षा विभाग की रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

हर दिन नई थीम, हर रंग में संदेश

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों की टीम प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर रंगोली बनाकर अपनी सृजनात्मकता का शानदार प्रदर्शन कर रही है। हर रंगोली न सिर्फ सुंदरता बिखेर रही है, बल्कि सामाजिक और प्रेरणादायक संदेश भी दे रही है।

हर कोई कर रहा खुलकर तारीफ

जैसे ही जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन सभागार में प्रवेश करते हैं, उनकी नजर सबसे पहले रंगोलियों पर ही ठहर जाती है। रंगोली की बारीकी और सुंदरता देखकर हर कोई शिक्षकों की इस कला की सराहना करता नजर आता है।

सराहना से बढ़ रहा शिक्षकों का उत्साह

अपनी मेहनत की तारीफ सुनकर शिक्षकों का उत्साह और भी बढ़ गया है। यही उत्साह उन्हें हर दिन और बेहतर तथा आकर्षक रंगोली बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

बीएसए ने की शिक्षकों की सराहना

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने शिक्षकों की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि—
शिक्षकों द्वारा बनाई गई रंगोलियां सराहनीय हैं। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी तक इनकी तारीफ कर रहे हैं, जो शिक्षकों के लिए बड़ी उपलब्धि है।”

रंगोली टीम के शिक्षक…

नीरजा शुक्ला, सय्यदा, शवाना बी,
अवन्ति गंगवार, अंजलि गंगवार,
डॉली सिंह, के. के. सागर,
राजीव मिश्रा, दीपक जैसवार,
प्रवीन सक्सेना, उमेश गिरी, राकेश पटेल

 


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *