हीटवेव का असर: पीलीभीत में स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 बजे से खुलेंगे विद्यालय

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत, । जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार अब जनपद के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक तथा मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रातः 7:30 बजे से अपरान्ह 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

आदेश में बताया गया है कि यह निर्णय शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

विद्यालयों में प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास सुबह 7:30 बजे से 7:40 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि मध्यावकाश सुबह 10:00 बजे से 10:15 बजे तक रहेगा।

वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों का निष्पादन करेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारीरोशनी सिंह ने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासनादेश का कड़ाई से पालन करवाया जाये


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *