पीलीभीत। सितारगंज हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में पीलीभीत के एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपरिया भजा निवासी सुनील कुमार पुत्र मेवाराम भारती के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सुनील कुमार देर रात करीब 11 बजे ट्रक लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में उन्हें नजदीक अस्पताल मे भर्ती करवाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर तत्काल पीलीभीत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान तड़के सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक सुनील कुमार के दो बच्चे है। लड़को की उम्र 3 वर्ष और एक बेटा जिसकी उम्र 5 बर्ष है। फिलहाल सुनील की मौत की खबर सुनकर पूरे गांव मे मातम छा गया है और परिजन काफी हद तक सदमे मे है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

