पीलीभीत मे दर्दनाक सड़क हादसा… 3 की मौत, 7  घायल, मची चीख पुकार 

Share Also

 

पीलीभीत।बीसलपुर क्षेत्र के दियोरियाकलां-बीसलपुर मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बीसलपुर तहसील क्षेत्र के इलाबास देवल में इन दिनों चल रहे चैती मेले में शामिल होने के लिए बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मार पगार और बबूरा के ग्रामीण ई-रिक्शा से जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन बिरसिंहपुर बहादिया चौराहे के पास पहुंचा, तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पलट गया और उसके परखच्चे उड़ गए, जबकि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से जा टकराई।

 मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही सीओ बीसलपुर प्रगति चौहान, एसओ दियोरियाकलां गौतम सिंह समेत दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया।

मृतकों की पहचान
हादसे में ग्राम बबूरा निवासी:

  • राहुल (14) पुत्र श्रीपाल
  • जसोदा देवी (60) पत्नी राममूर्ति
    की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि
  • अन्नपूर्णा (40) पत्नी श्रीपाल
    ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घायल लोगों का इलाज जारी
हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें मुनेंद्र (26), अमन (12), राजेश्वरी देवी (30), सुधा (10), शोभा (4) और काजल (15) शामिल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस टीम हादसे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *