पीलीभीत में नवरात्र की धूम… सज उठे मातारानी के दरबार, श्रद्धा और भक्ति का संगम, पहले दिन ही भक्तों ने किए दर्शन जय माता दी के जयकारों से गूंजा पीलीभीत,

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। जनपद नवरात्र का पावन पर्व शुरू होते ही पूरे जनपद में भक्ति और आस्था का माहौल बन गया है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा है और हर ओर धार्मिक उत्साह नजर आ रहा है।

यशवंती देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शहर के प्रमुख यशवंती देवी मंदिर में नवरात्र के पहले ही दिन भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचने लगे और पूरे दिन दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लोग श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते नजर आए।

नगर पालिका ने संभाली व्यवस्थाएं

नवरात्र को देखते हुए नगर पालिका द्वारा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया है। सफाई नायक जीत सिंह सफाई करवाते नजर आये।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी, प्रकाश और सुरक्षा के भी उचित इंतजाम किए गए हैं, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।

भक्तों में दिखा उत्साह और श्रद्धा

नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं और मंदिरों में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है।

धार्मिक आयोजनों की रहेगी धूम

आने वाले दिनों में मंदिरों में विशेष पूजन, जागरण और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में नवरात्र का पर्व मना सकें।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *