पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में अंबेडकर का फोटो फाडे जाने क़ो लेकर चूका चिमटिया बाजार में बढ़ा तनाव

Share Also

 

पीलीभीत।कलीनगर क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर का फोटो फाड़े जाने की घटना ने गुरुवार को माहौल गरमा दिया। चूका चिमटिया बाजार में जैसे ही यह खबर फैली, लोगों में आक्रोश बढ़ गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाजार क्षेत्र में लगे अंबेडकर के फोटो को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचने लगे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए भीड़ को शांत कराया और किसी तरह विवाद को बढ़ने से रोका। थाना प्रभारी अशोक पाल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *