अप्रैल में 8 हजार से ज्यादा मरीजों ने मेडिकल कॉलेज मे एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन की निःशुल्क सेवाओं का उठाया लाभ

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत।मेडिकल कॉलेज पीलीभीत लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते जिले ही नहीं, बल्कि आसपास के जनपदों के मरीजों के लिए भरोसे का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। यहां उपलब्ध निःशुल्क जांच सुविधाओं के कारण मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

अप्रैल में रिकॉर्ड संख्या में मरीज पहुंचे

यदि अप्रैल माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो बड़ी संख्या में दूर-दराज से आए मरीजों ने यहां मुफ्त जांच सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान कुल 5085 मरीजों ने एक्स-रे सुविधा का लाभ लिया, जबकि 2639 मरीजों ने निःशुल्क अल्ट्रासाउंड कराया। इसके अलावा 1023 मरीजों ने सिटी स्कैन जांच करवाकर मुफ्त सेवा का फायदा उठाया।

आधुनिक सुविधाओं से बढ़ा भरोसा

मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं के निरंतर विस्तार और आधुनिक जांच सेवाओं की उपलब्धता के चलते मरीजों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों और अत्याधुनिक मशीनों की मौजूदगी से मरीजों को समय पर जांच और उपचार मिल रहा है।

हर दिन बढ़ रही मरीजों की संख्या

निःशुल्क जांच और बेहतर इलाज की व्यवस्था के कारण मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यही वजह है कि यह संस्थान अब क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत और भरोसेमंद केंद्र बनता जा रहा है।


मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि,
“हमारा प्रयास है कि हर मरीज को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए मरीजों को निःशुल्क जांच की सुविधा दी जा रही है। आगे भी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि किसी भी मरीज को इलाज के लिए भटकना न पड़े।”


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *