पीलीभीत में असम हाईवे पर मोरंग लदे दो ट्रकों में भिड़ंत, एक घायल, मौक़े पर पहुँची क्षेत्र की पुलिस 

Share Also

पीलीभीत। जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में असम हाईवे पर मोरंग से लदे दो ट्रकों की  भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक   घायल हो गया। घटना गजरौला थाने के सामने होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ट्रक मोरंग से लदे हुए थे। अचानक संतुलन बिगड़ने के बाद दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक चालक घायल हो गया, जबकि दूसरे चालक को मामूली चोटें आईं। फिलहाल क्षेत्र की पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *