पीलीभीत में अनुदेशकों को सम्मान के साथ बढ़े मानदेय की सौगात

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय और सम्मान देने के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण रविवार को गांधी स्टेडियम स्थित प्रेक्षागृह में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम में जिले भर के अनुदेशकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया : संजय सिंह गंगवार

प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने बहन-बेटियों को सुरक्षा और सम्मान देने के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है।

शिक्षा की गुणवत्ता और शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा चुकी है। उन्होंने शिक्षकों और अनुदेशकों से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने और सभी विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने की अपील की।

17 हजार रुपये मानदेय के डेमो चेक वितरित

कार्यक्रम के दौरान बढ़े हुए 17 हजार रुपये मानदेय के डेमो चेक अनुदेशकों को वितरित किए गए। इस अवसर पर गन्ना राज्य मंत्री, जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह, एआर कोऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह और परियोजना निदेशक पवन कुमार सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल माह से बढ़े हुए मानदेय की धनराशि जिले के सभी अनुदेशकों के खातों में भेजी जा चुकी है।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे अनुदेशक

कार्यक्रम में अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार, प्रांतीय संगठन मंत्री प्रखर मिश्रा, आदित्य गंगवार, जयप्रकाश, खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य, सुनील कुमार सिंह, अमूल कुमार, जिला समन्वयक राकेश पटेल, जितेंद्र कुमार चौधरी, सचिन कुमार चौधरी और जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार सहित जिले भर के बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *