पीलीभीत। जिले के मरौरी ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय दियोनी बहादुरगंज में तैनात एक शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच शुरू करा दी गई है।
जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय दियोनी बहादुरगंज में तैनात शिक्षक मोहन स्वरुप पर एक छात्रा ने अपने साथ छेड़ छाड़ करने का आरोप छात्रा ने लगाया है। शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच कर रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी गई।
खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति के आधार पर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने आरोपी शिक्षक मोहन स्वरुप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं इस संबंध में शिक्षक मोहन स्वरुप से फोन पर संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।
फिलहाल शिक्षा विभाग मामले की जांच में जुटा है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

