रिंटू वर्मा
पीलीभीत। शहर के नकटादाना चौराहे स्थित नगर पालिका की दुकानों को खाली कराने के लिए जारी नोटिस के बाद दुकानदारों में खलबली मच गई। नोटिस मिलने से प्रभावित दुकानदार एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।इधर डीएम ने एडीएम वित्त क़ो जाँच सौपी है।
नगर पालिका परिषद द्वारा नकटा दाना चौराहे पर स्थित 12 दुकानदारों क़ो तीन दिवस के अंदर नगर पालिका प्रशासन ने इन सभी दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए दुकानें खाली करने के आदेश दिए हैं। नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों में चिंता व्याप्त हो गई।
दुकानदारों का कहना है कि वर्षों से वे इन दुकानों में व्यापार कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। अचानक दुकान खाली करने के आदेश से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसी को लेकर सभी प्रभावित दुकानदार एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में दुकानदारों ने नगर पालिका द्वारा जारी नोटिस पर पुनर्विचार करने तथा उन्हें राहत प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के दुकानों को खाली कराना उनके हितों के खिलाफ होगा। फिलहाल दम ज्ञानेंद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए

