पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे पानी भरे गड्ढे में दिखा मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी

Share Also

 

पीलीभीत। शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे पानी से भरे एक गड्ढे में करीब चार फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारी भारत कुमार को दी।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मगरमच्छ के पास जाने या उसे पकड़ने का प्रयास न करें तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *