पीलीभीत। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शासन से मिले संकेतों के बाद अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 28-29 जून को बरखेड़ा ब्लॉक के पतरासा कुंवरपुर में मुख्यमंत्री की जनसभा होने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण के साथ विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित हैं। प्रशासन ने जनसभा स्थल, हेलीपैड और पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित कर तैयारियां शुरू कर दी हैं, जबकि आसपास के गांवों में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पीलीभीत मे मुख्यमंत्री योगी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां तेज

