पीलीभीत मेडिकल कॉलेज…ऑर्थोपेडिक माइनर ओटी होगी पुरानी इमरजेंसी में शिफ्ट, तैयारियां हुई शुरू, इमरजेंसी में भी प्लास्टर की सुविधा के निर्देश

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। राजकीय मेडिकल कॉलेज पीलीभीत की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज परिसर का औचक निरीक्षण कर इमरजेंसी सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, दवा काउंटर और डॉक्टर कक्ष का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुरानी इमरजेंसी में शिफ्ट होगा आर्थोपेडिक विभाग 

निरीक्षण के दौरान प्राचार्या ने ट्रामा सेंटर में स्थित ऑर्थोपेडिक माइनर ओटी को पुरानी इमरजेंसी में शिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं, जिससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को उपचार और भी तेजी से उपलब्ध कराया जा सके।

इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को प्लास्टर की सुविधा वही मिलेगी 

प्राचार्या डॉ संगीता अनेजा ने यह भी निर्देश दिए कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को प्लास्टर की सुविधा उसी स्थान पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि मरीजों को इधर-उधर भटकना न पड़े और उपचार में समय की बचत हो सके। इसके साथ ही मरीजों की ड्रेसिंग वार्ड में किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

मरीजों की वार्ड में होगी ड्रेसिंग 

प्राचार्या ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज का स्टाफ और कर्मचारी मरीजों को वार्ड तक ले जाकर उनकी ड्रेसिंग कराएंगे, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उपचार प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रहे।

प्राचार्या ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

 


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *