पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों की निगरानी पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बीसलपुर विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी नवदिया में निर्धारित समय से करीब 15 मिनट पहले ही स्कूल के गेट पर ताले लटकने का मामला सामने आया है। तस्वीर मे साफ दिखाई दे रहा है स्कूल समय से पूर्व बंद किया जा चूका है।विद्यालय में मौजूद स्टाफ निर्धारित समय से पहले ही ताला लगाकर घर चला गया।
विद्यालय के समय से पहले बंद होने की तस्वीरें सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जब शासन की ओर से विद्यालय संचालन के लिए समय निर्धारित किया गया है, तो फिर उसका पालन कराने की जिम्मेदारी निभाने वाले शिक्षक और कर्मचारी समय से पहले विद्यालय बंद कैसे कर सकते हैं?
अब देखना यह है कि विभागीय अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर संबंधित स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगते हैं या जांच के बाद कोई कार्रवाई करते हैं।
समय से पहले विद्यालय बंद होने के इस मामले ने शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

