“पढ़ लो भैया, पढ़ लो बहना” के नारों से जागा गांव… नए दाखिले पर बच्चों को मिला पुरस्कार, चेहरे पर दिखी खुशी

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत।बिलसंडा उच्च प्राथमिक विद्यालय घुंघचईया में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का उत्साहपूर्ण स्वागत करते हुए उन्हें निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य रहे। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह सीढ़ी है, जो आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ाती है।

इस दौरान ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे—
“मुख्यमंत्री जी का यही है कहना, पढ़ लो भैया, पढ़ लो बहना, अनपढ़ बनकर कोई न रहना।”

रैली की अगुवाई शिक्षकों ने की और ग्रामीणों को जागरूक करते हुए अपील की कि जो बच्चे अभी तक स्कूल में नामांकित नहीं हैं, उनका जल्द से जल्द दाखिला कराएं। शिक्षकों द्वारा घर-घर संपर्क कर भी अभिभावकों को प्रेरित किया गया।

नवीन प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत भी किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *