सदर कोतवाली क्षेत्र मे सीमेंट से लदी ट्रॉली पलटी, दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत

Share Also

पीलीभीत। सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सीमेंट से लदी ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल को ट्रॉली के नीचे से निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान प्रेमचंद (45 वर्ष), पुत्र गेंदन लाल, निवासी जगरौली आशा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा देशनगर पाल कॉलोनी के समीप उस समय हुआ, जब सीमेंट से लदी ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और प्रेमचंद उसके नीचे दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रेमचंद अपने पीछे पांच बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *