जिला कारागार पीलीभीत में 20 से 25 अप्रैल तक चलेगा टीबी स्क्रीनिंग कैंप

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत मे 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक जिला कारागार मे टीवी रोगी खोजी अभियान चलेगा इसको लेकर  जिला क्षय रोग अधिकारीने क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कारागार पीलीभीत में टीबी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत होगा आयोजन

अपर निदेशक एवं राज्य क्षय रोग अधिकारी, उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य भवन लखनऊ के 5 अप्रैल 2026 के निर्देशों के क्रम में 100 दिवसीय टीबी अभियान 24 मार्च 2026 से प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में जिला कारागार पीलीभीत में 20 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक विशेष स्क्रीनिंग कैंप लगाया जाएगा।

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा कैंप

जिला कारागार पीलीभीत में यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया जाएगा। कैंप के दौरान संदिग्ध निरुद्ध बंदियों की क्षय रोग जांच एक्स-रे एवं स्पूटम परीक्षण के माध्यम से शत-प्रतिशत कराई जाएगी।

इन कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

कैंप को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें शेर सिंह चौहान (एसटीएलएस),  राजेश कुमार गंगवार (एसटीएस),  रामनरेश (एलटी), मुकेश कुमार (एक्स-रे टेक्नीशियन) तथा  आरती (डीआरए) शामिल हैं।

निःक्षय पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश

जिला क्षय रोग अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी तैनात कर्मचारी संदिग्ध बंदियों की टीबी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करें तथा जांच संबंधी समस्त विवरण निःक्षय पोर्टल पर समय से अपडेट करें। इस अभियान का उद्देश्य कारागार में बंद व्यक्तियों के स्वास्थ्य की निगरानी करते हुए टीबी रोग की शीघ्र पहचान और उपचार सुनिश्चित करना है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *