मरौरी ब्लॉक में शिक्षा जागरूकता की मिसाल… गांव-गांव पहुंचा संदेश बीईओ ने दिखाई हरी झंडी, छात्रों ने रैली निकालकर किया जागरूक

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक स्थित कंपोजिट स्कूल गोयल कॉलोनी में “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं उपहार स्वरूप रबर, कटर, स्केल सहित अन्य स्टेशनरी सामग्री वितरित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी सुनील कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर उपस्थित अभिभावक काफी प्रभावित हुए।

कक्षा सात की छात्रा पंखुड़ी ने अपने भाषण के माध्यम से समग्र शिक्षा अभियान एवं बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी रोचक ढंग से प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कक्षा एक की नव प्रवेशित छात्राएं प्रतिज्ञा, प्रियांशी, भावना, उर्मिला, सिद्धार्थ एवं कक्षा छह के छात्र-छात्राएं कविता, वर्षा, दीपक, अंकित, विराट सहित कई बच्चों को पाठ्य पुस्तकें एवं किट वितरित कीं।

अपने संबोधन में बीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना है। “स्कूल चलो अभियान” के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के अंत में “स्कूल चलो अभियान” के तहत निकाली गई रैली को बीईओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राएं शिक्षा संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर गांव की गलियों में जागरूकता फैलाते हुए निकले।

रैली का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक शोभा रानी, ज्योति पटेल, शिवम जायसवाल, रणबीर कनौजिया, श्रुति गोस्वामी, उमा मिस्त्री एवं पूनम गंगवार ने किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की रसोइयों को भी सम्मानित किया गया। संचालन देवेंद्र कन्हैया ने किया। इस अवसर पर एआरपी कपिल गुप्ता, सोमेश वर्मा, अमित वर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, ग्राम प्रधान उत्तम दलाल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विशंभर सिकदार, एसएमसी सदस्य एवं अभिभावक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *